मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

घाघरा सरयू नदी के संजय सेतु पर ट्रक-बस में टक्कर,कई घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घाघरा सरयू नदी के संजय सेतु पर ट्रक-बस में टक्कर,कई घायल

बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर के राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ बहराइच के सरयू नदी के संजय सेतु पर रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। शुक्रवार देर रात्रि जनपद में हुए हादसे में ट्रक और बस के परखच्चे उड़ गए। इसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई किलोमीटर का लंबा-लंबा जाम लग गया। यह जाम संजय सेतु पुल से लेकर गणेशपुर हरीनारायणपुर मोड के शुक्ला ढाबा तक लंबा करीब तीन घंटे तक लगा रहा।सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने क्रेन बुलवाकर राजमार्ग के बीच से ट्रक और बस को हटवाया। पुलिस भारी जाम को हटाने में काफी देर तक मशक्कत करती रही, जिससे धीरे-धीरे जाम पर काबू पाया गया। यह करीब तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बाराबंकी पर लगा रहा। पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर इलाज के लिए भेज दिया, जिनका इलाज चल रहा है। बाराबंकी जिले के रामनगर व बहराइच के जरवल थाने की पुलिस जाम में फंसी गाड़ियों को हटवा रही है।थाना प्रभारी रामनगर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक और बस की टक्कर से बाराबंकी के संजय सेतु पुल पर सड़क हादसा होने से तीन घंटे का जाम लग गया। हादसे में दो व्यक्ति घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें