मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

संजय सरावगी आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संजय सरावगी आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करेंगे

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी गुरुवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। संजय सरावगी 12:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में 18वें प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटना पहुंच रहे हैं और समारोह में शामिल होंगे।दानिश इकबाल ने कहा कि भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित समारोह में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे।पार्टी द्वारा उनके स्वागत के लिए शहर में विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रदेश कार्यालय तक पहुंचने वाले मार्गों पर पार्टी के झंडे, बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जबकि विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार भी बनाए जा रहे हैं।पटना पहुंचने के बाद संजय सरावगी उच्च न्यायालय के समीप संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे हजारों कार्यकर्ताओं के बीच खुली जीप पर सवार होकर प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे आयकर गोलंबर के पास जेपी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें