मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत, दो घायल

भागलपुर। जिले के इशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के प्यालापुर गांव के समीप मुख्य सड़क मार्ग पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दो घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।सूचना मिलते ही 112 की टीम तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंची और दो घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। वहीं मृतक के शव को अपने कब्जे में रखा है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों में एक की पहचान बुद्धबन्ना गांव के रहने वाले युवक के रूप में हुई है। अन्य घायल की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि एक अपाचे मोटरसाइकिल और दूसरे तरफ से पल्सर मोटरसाइकिल काफी तेज रफ्तार से आ रही थी। तभी यह घटना हुई। स्थानीय लोगों ने कहा कि एक मोटरसाइकिल चालक के कान में ब्लूटूथ डिवाइस एयरफोन लगा हुआ था। जिसके चलते यह घटना हुई। वहीं दूसरी तरफ मोटरसाइकिल चालक हेलमेट भी नहीं पहना था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें