संत कबीर छात्रावास का बदलेगा स्वरूप, शासन से मिले 408.54 लाख
- विश्वविद्यालय के लिए हर्ष का विषय: : प्रो. पूनम टंडन
- छात्रावासियों को बेहतर सुविधा देने के लिए विश्विद्यालय कटिबद्ध: प्रो. पूनम टंडन
गोरखपुर,
01 मार्च । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य विश्वविद्यालयों में
आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की योजना चल रही है। इसका फायदा गोरखपुर
विश्वविद्यालय को भी मिला है। शासन से मिले 408.54 लाख रुपये से संत
कबीरनगर छात्रावास के स्वरूप को बदलने की राह आसान हुई है।
शासन ने
राज्य विश्वविद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार योजना के अंतर्गत
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को धन आवंटित किया है। इस धनराशि
का उपयोग यूनिवर्सिटी के संत कबीर छात्रावास को नया स्वरूप देने पर किया
जायेगा। इस धनराशि से यूनिवर्सिटी की मरम्मत एवं सड़क निर्माण कार्य कराये
जाएंगे।
निर्माण करायेगा उप्र राजकीय निर्माण निगम
शासन
ने इस निर्माण कार्य को सम्पादित करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय
निर्माण निगम लिमिटेड को दी है। इस संस्था की गोरखपुर इकाई को कार्यदायी
संस्था के रूप में नामित किया गया है।
जारी हो चुकी है पहली किस्त
शासन
ने स्वीकृत धनराशि 408.54 लाख रुपये में से पहली किस्त के रूप में रुपये
204.27 लाख की धनराशि निर्गत किया जा चुका है। इस सम्बन्ध में शासन द्वारा
जारी किया गया पत्र भी विश्वविद्यालय प्रशासन को प्राप्त हो गया है।





