संसद सत्र 31जनवरी से
मोदी सरकार का पेश किए जाने वाला अंतरिम बजट एक फरवरी को पेश किए जाने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि संसद का संक्षिप्त बजट सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी के बीच आयोजित होने की संभावना है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।
सरकार एक फरवरी को लेखानुदान या ‘अंतरिम बजट’ पेश करेगी। नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है, इसलिए आम चुनाव की घोषणा से पहले यह सत्रहवीं लोकसभा का संभवत: आखिरी सत्र होगा।





