मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा नेता संजीव अरोड़ा आआपा में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच भाजपा की दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजीव अरोड़ा बुधवार को अपनी टीम के साथ आम आदमी पार्टी (आआपा) में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय में आआपा नेता और सांसद संजय सिंह ने पटका और टोपी पहनाकर संजीव अरोड़ा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर वरिष्ठ नेता और राजेंद्र नगर से प्रत्याशी दुर्गेश पाठक ने संजीव अरोड़ समेत उनकी पूरी टीम का आआपा परिवार में स्वागत किया।संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजीव अरोड़ा अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। संजीव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से भाजपा से जुड़े रहे हैं और इस दौरान उन्होंने वहां अलग-अलग पदों पर रहकर काम किया है। वह भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और मीडिया प्रभारी, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, भाजपा जिला करोल बाग के कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे हैं। संजीव अरोड़ा करीब 30 साल सामाजिक क्षेत्र में जनसेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। अपनी संस्था ‘इंद्रप्रस्थ संजीवनी’ के तहत करीब 50 हजार लोगों की टीम के साथ पूरी दिल्ली में समाज सेवा का काम कर रहे हैं। संजीव अरोड़ा केपीएस गिल फाउंडेशन और नारायण विहार, सोशल वेलफेयर सोसाइटी के भी अध्यक्ष हैं। इसके अलावा यह अनेकों महामंडलेश्वर संतों के आशीर्वाद से गंगा पुत्र की उपाधि से सम्मानित हैं।वहीं दुर्गेश पाठक ने कहा कि संजीव अरोड़ा राजेंद्र नगर और करोल बाग इलाके में अपने एनजीओ के माध्यम से पिछले कई सालों से सक्रिय हैं और लोगों की काफी मदद की है। चाहे उन्हें व्हील चेयर देना हो, कोरोना के दौरान खाना और दवाइयां बांटना हो। संजीव अरोड़ा पिछले 30-35 सालों से समाज सेवा के लिए काम कर रहे हैं। समाज में इनका काफी नाम है। उन्होंने कहा कि इनके आने से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की इस मुहिम को और ताकत मिलेगी।इस दौरान संजीव अरोड़ा ने कहा कि वह पिछले 25 सालों से भाजपा से जुड़े रहे, लेकिन आज पार्टी की वह विचारधारा नहीं रही जो 25 साल पहले थी। भाजपा में टिकट वितरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इतने वर्षों से पार्टी की सेवा करने के बाद भी उनकी अनदेखी की गई। उन्हाेंने कहा कि वह विश्वास दिलाते है कि आआपा आने वाले समय में फिर सरकार बनाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें