मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

संजय झा ने नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का सौंपा प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संजय झा ने नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का सौंपा प्रमाण पत्र

पटना। बिहार की सत्ता के शीर्ष पर लगभग दो दशक तक राज्य की कमान संभालने के बाद नीतीश कुमार अब संसद के उच्च सदन राज्यसभा में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा गया है।जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें आज प्रमाण पत्र प्रदान दिया है। संजय झा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राज्यसभा में उनकी (नीतीश कुमार) उपस्थिति से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी। संजय झा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र सौंपने का अवसर मिला। इस दौरान पार्टी नेता संजय कुमार सिंह 'गांधी जी' भी उपस्थित रहे। उनका (नीतीश कुमार) सार्वजनिक जीवन नागरिकों की सेवा और बिहार के विकास को समर्पित रहा है।दूसरी ओर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजग के पांचों उम्मीदवारों को जीत के लिए बधाई दी है । एक्स पर उन्होंने लिखा कि बिहार की जय, एनडीए सदा तय। राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवेश कुमार जी को राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं असंख्य शुभकामनाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें