मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

'जी राम जी' योजना को लेकर विपक्ष के हंगामे पर संजय जायसवाल का पलटवार, कांग्रेस से पूछा सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'जी राम जी' योजना को लेकर विपक्ष के हंगामे पर संजय जायसवाल का पलटवार, कांग्रेस से पूछा सवाल

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संजय जायसवाल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान 'जी राम जी' योजना का जिक्र होने पर विपक्ष की नारेबाजी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हमें योजना के बारे में किसी भी सवाल का जवाब देने में कोई दिक्कत नहीं है, सिर्फ दिक्कत उन लोगों को है जो बेवजह हंगामा करते हैं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में संजय जायसवाल ने कहा, "राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सभी सांसद उनके अभिभाषण के लिए धन्यवाद देते हैं। अगर कोई किसी मुद्दे पर चर्चा करना चाहता है या आपत्ति उठाना चाहता है, तो धन्यवाद प्रस्ताव पर तीन दिन की चर्चा होती है, जहां वे अपनी बात किसी भी तरह से रख सकते हैं और सरकार हर सवाल का जवाब देगी।"

भाजपा सांसद ने आगे कहा, "यह 'जी राम जी' एक्ट इतना अच्छा कानून है कि हमें इसके बारे में किसी भी सवाल का जवाब देने में कोई दिक्कत नहीं है। दिक्कत उन लोगों को है जो बेवजह हंगामा करते हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि नाम बदलने की जहां तक बात है, तो कांग्रेस को बताना चाहिए कि 'जवाहर रोजगार मिशन' से नाम बदलकर क्यों 'नरेगा' रखा था। इसी (मनरेगा) योजना का नाम पहले 'जवाहर रोजगार मिशन' था।

क्या जवाहरलाल नेहरू से कांग्रेस को नफरत होने लगी थी, जिससे उनका नाम बदला गया? कांग्रेस इस पर जवाब दे।"

संजय जायसवाल ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन को लेकर विपक्ष के सवालों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, "शरद पवार ने जो कहा है, उसके बाद इन बातों (विपक्ष के आरोपों) का कोई मतलब नहीं रह जाता।

दुख की इस घड़ी में हम सब पवार परिवार के साथ हैं।"

भाजपा सांसद ने कहा, "जहां तक ​​ममता बनर्जी की बात है, उन्हें हर चीज में साजिश नजर आती है, क्योंकि वह आदतन साजिशकर्ता हैं। उन्होंने जिस तरह बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को बसाने का कार्य किया, कोयला घोटालेबाजों को बचाने के लिए आई-पैक के दफ्तर में जाकर कागज चोरी किए, इससे स्पष्ट है कि ममता बनर्जी हर काम में साजिश रचती हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें