मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

बागेश्वर धाम पहुंचे संजय दत्त, बालाजी के दर्शन किए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

अभिनेता संजय दत्त मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे। संजय

दत्त ने अपनी टीम के साथ बागेश्वर धाम के बालाजी महाराज के दर्शन किए।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

इससे जुड़े वीडियो को बागेश्वर धाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया

है।

संजय दत्त कल 15 जून को शाम 4 बजे मुंबई से बागेश्वर

धाम के लिए निकले थे। वे शाम 6 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद संजय

दत्त बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए और सबसे पहले बालाजी महाराज के दर्शन

किए। फिर परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया। एक्टर ने धीरेंद्र शास्त्री से

मुलाकात कर उनका भी आशीर्वाद लिया।

मीडिया से बात करते हुए

संजय दत्त ने कहा, ''यह देश और दुनियाभर के लोगों के लिए बड़ी आस्था का

केंद्र है। मैं यहां भक्तों की आस्था से अभिभूत हूं। महाराज से मिलकर मुझे

लगा कि मैं उन्हें कई वर्षों से जानता हूं। उनके साथ बिताया गया समय मेरे

जीवन के सबसे अच्छे पलों में से एक है। मैं बार-बार बागेश्वर धाम आऊंगा।

यह एक अद्भुत जगह है। बालाजी सरकार की अद्भुत कृपा यहीं बनी रहती है।"

संजय

दत्त के काम की बात करें तो उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इसमें एक

फिल्म है जिसका नाम है ''वेलकम टू द जंगल''। यह 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित

फिल्म है। संजय की ''घुड़चढ़ी'' फिल्म की भी घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म

में संजय दत्त के साथ एक्ट्रेस रवीना टंडन और पार्थ समथान नजर आएंगे। इसके

अलावा संजय दत्त की ''मास्टर ब्लास्टर'' भी जल्द रिलीज होगी। इसमें टाइगर

श्रॉफ के साथ संजय दत्त नजर आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें