मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म इंडस्ट्री को लेकर छलका संजय दत्त का दर्द, बोले 'साथ आने की जरूरत'

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त हाल ही में अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' के प्रमोशन के सिलसिले में मुंबई में नजर आए, जहां उन्होंने पलक तिवारी और मौनी रॉय के साथ फिल्म का नया गाना 'आय रे बाबा' लॉन्च किया। इस मौके पर संजय दत्त ने मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ रही नकारात्मकता और विभाजन पर चिंता जताई।बिना किसी का नाम लिए संजय दत्त ने इशारा किया कि उनकी फिल्म को इंडस्ट्री से उतना समर्थन नहीं मिल रहा, जितना मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, "मुझे दुख होता है यह देखकर कि हमारी इंडस्ट्री पहले जैसी नहीं रही। हम एक परिवार की तरह थे, लेकिन अब बिखर गए हैं। अब समय आ गया है कि हम सब फिर से एकजुट हों और एक-दूसरे को सपोर्ट करें। डिस्ट्रीब्यूटर्स से लेकर थिएटर मालिकों तक, सभी को हर फिल्म के साथ न्याय करना चाहिए। चाहे 'द भूतनी' को ज्यादा प्रचार न मिला हो, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि ये फिल्म अपनी जगह बनाएगी।"संजय दत्त ने अपील की कि सभी कलाकार, निर्माता और इंडस्ट्री से जुड़े लोग मिलकर काम करें, ताकि फिल्म इंडस्ट्री की ग्रोथ हो सके। उन्होंने कहा,"मैं केवल अपनी नहीं, पूरी कम्युनिटी की बात कर रहा हूं, क्योंकि मुझे इस इंडस्ट्री से प्यार है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें