मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

वेतन भुगतान की मांग पर विष्णुपुर में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वेतन भुगतान की मांग पर विष्णुपुर में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

बांकुड़ा। विष्णुपुर नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह को एक बार फिर आंदोलन शुरू कर दिया। सफाई कर्मियों का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले भी उन्होंने भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन किया था, लेकिन प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन वापस ले लिया गया था। इसके बावजूद अब तक उन्हें बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है।

आंदोलन में शामिल एक सफाईकर्मी पिंटू के अनुसार, 13 अगस्त को उन्होंने भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया था। उस समय नगर पालिका के प्रशासक ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। प्रशासक के अनुरोध पर कर्मियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था।

आन्दोलनकारियों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद अब तक भुगतान नहीं होने पर गुरुवार शाम उनसे मुलाकात कर भुगतान न मिलने की बात कही गई लेकिन प्रशासक से ठोस कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण शुक्रवार सुबह से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू हुई।

सफाई कर्मियों ने बताया कि उन्हें 15 दिन के भीतर पैसा मिलने की बात कही गई थी। लेकिन लंबे समय से भुगतान नहीं मिलने के कारण उनके सामने परिवार चलाने की समस्या खड़ी हो गई है। इसी वजह से उन्हें दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

आक्रोशित कर्मियों ने स्पष्ट किया कि इस बार उनका आंदोलन अनिश्चितकालीन होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। उनका कहना है कि जब तक बकाया भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।

सफाई कर्मियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करने और बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की है।---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें