मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

संदिग्ध परिस्थिति में जख्मी मिले अमितेश की हुई मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संदिग्ध परिस्थिति में जख्मी मिले अमितेश की हुई मौत

भागलपुर। भागलपुर एसएसपी कार्यालय के हवाले से गुरुवार को बताया गया कि बीते 27 नवंबर को रात्रि करीब 07:00 बजे बबरगंज थाना अंतर्गत अलीगंज स्थित शो रूम के करीब 500 मी० के आगे एक गली में संदिग्ध परिस्थिति में गंभीर रूप से जख्मी पाये गये अमितेश की आज माैत हाे गयी । उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके परिजन को सूचित किया गया।मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र का रहने वाले अमितेश कुमार पाठक बबरगंज थाना अंतर्गत अलीगंज स्थित एक टोयोटो शोरूम में काम करते थे। पुलिस उपाधीक्षक नगर एवं स्थानीय पुलिस के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर के द्वारा मायागंज अस्पताल जाकर जख्मी व्यक्ति का स्वास्थ्य का जायजा लिया गया। जख्मी व्यक्ति का बेहतर ईलाज के लिए पटना के लिए रेफर किया गया जिनकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई।इस मामले में अनुसंधान के लिए सीसीटीवी, टावर डंप, सीडीआर का अवलोकन किया जा रहा है तथा एफ एस एल टीम एवं डॉग स्क्वॉयड के द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मृत व्यक्ति जहाँ काम करते थे वहाँ के कर्मियों एवं घटनास्थल के आस-पास के व्यक्तियों से घटना का कारण एवं किन परिस्थितियों में घटना घटित हुई इस संबंध में पूछ-ताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें