मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

संदेशखाली में पुलिस पर हमला, मुख्य आरोपित के बड़े भाई को पुलिस ने दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संदेशखाली में पुलिस पर हमला, मुख्य आरोपित के बड़े भाई को पुलिस ने दबोचा

कोलकाता। संदेशखाली में पुलिस की गाड़ी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित मूसा मोल्ला के बड़े भाई मोर्तजा मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक नजाट थाना पुलिस ने इस मामले में तीन और लोगों को पकड़ा, जिसके बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। हालांकि, इस हमले का मुख्य आरोपित मूसा मोल्ला अब भी फरार है।पुलिस के अनुसार, मूसा मोल्ला पर अवैध रूप से जमीन कब्जाने का आरोप था। इसी शिकायत के आधार पर अदालत ने उस जमीन पर 144 धारा लागू की थी और किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई थी। आरोप है कि अदालत के आदेश की अनदेखी करते हुए मूसा ने शुक्रवार रात उस जमीन पर दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया।सूचना मिलने पर राजबाड़ी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस बयारमारी में मूसा के घर गई और उसे थाने आने के लिए कहा। इसी दौरान मूसा ने अपने समर्थकों को फोन कर बुला लिया और पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए शनिवार को 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रविवार रात से सोमवार सुबह तक छापेमारी कर तीन और आरोपितों को पकड़ा गया, जिनमें मूसा का बड़ा भाई मोर्तजा मोल्ला भी शामिल है।पुलिस का कहना है कि फरार मुख्य आरोपित मूसा मोल्ला की तलाश जारी है। इस मामले में गिरफ्तार सभी आरोपितों को सोमवार को बसीरहाट महकमा अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपितों को 10 दिन की हिरासत में लेने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें