मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

संदीप सिंह हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता दिनेश यादव की 4 लग्जरी गाड़ियां जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संदीप सिंह हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता दिनेश यादव की 4 लग्जरी गाड़ियां जब्त

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रियल एस्टेट कारोबारी संदीप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मुख्य साजिशकर्ता और प्रॉपर्टी डीलर दिनेश कुमार यादव की चार लग्जरी गाड़ियां जब्त कर ली हैं। पुलिस का दावा है कि इन वाहनों का इस्तेमाल हत्या की साजिश रचने, शूटरों से मुलाकात करने और वारदात से पहले रेकी करने में किया गया था।

पुलिस आयुक्त कार्यालय की मीडिया सेल के अनुसार, पीजीआई थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी दिनेश कुमार यादव से जुड़ी चार लग्जरी गाड़ियों को कब्जे में लिया। जब्त किए गए वाहनों में फॉर्च्यूनर, मर्सिडीज, रेनॉल्ट और टाटा सफारी शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि इन वाहनों का उपयोग हत्या की योजना को अंजाम देने के दौरान विभिन्न गतिविधियों में किया गया था।

गौरतलब है कि रविवार को पीजीआई पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया था। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता दिनेश कुमार यादव और उसके चालक मुकर्रबीन उर्फ मुबीन को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी की लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हत्या की साजिश काफी सुनियोजित तरीके से रची गई थी। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने कई बार इलाके की रेकी की थी और शूटरों के साथ बैठकों के लिए इन्हीं वाहनों का इस्तेमाल किया गया था। इसी कारण जांच के लिहाज से इन गाड़ियों को महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

मामले में शामिल दो शूटरों और उनके एक सहयोगी की तलाश अभी भी जारी है।

पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। अंबेडकरनगर, जौनपुर समेत कई जिलों में संदिग्धों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें