मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 110 जोड़ों का कराया गया विवाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 110 जोड़ों का कराया गया विवाह

फतेहपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 110 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अपना दल एस के विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने सभी नव वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से सैकड़ों वर वधुओं का विवाह आसानी से संपन्न हो जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे प्रदेश में नियमित विवाह कार्यक्रम किया जा रहे जिसमें हजारों वर-वधुओं के विवाह हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की यह बेहतर योजना है।बताते चलें कि नगर के कुंवरपुर रोड स्थित मां शारदा महाविद्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत 110 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जयकुमार सिंह जैकी मौजूद रहे।कार्यक्रम में खजुहा, मलवां, तेलियानी ब्लाक व नगर पालिका परिषद बिंदकी के 110 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। शादी विवाह कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा था। वर वधु पक्ष के लोग भी भारी संख्या में मौजूद रहे।इस मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मां शारदा महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल गुप्ता चार्ली, अतुल द्विवेदी, वेद वर्मा, सोमवती निषाद, रचना हुसैन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें