मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

समृद्धि यात्रा: मुख्यमंत्री का बक्सर व भोजपुर दौरा आज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
समृद्धि यात्रा: मुख्यमंत्री का बक्सर व भोजपुर दौरा आज

पटना। समृद्धि यात्रा के क्रम में नीतीश कुमार बुधवार को बक्सर जिला एवं भोजपुर जिला का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा समीक्षा करेंगे, साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।बक्सर जिला में मुख्यमंत्री 486 करोड़ रुपये की लागत से 23 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त 106 करोड़ रुपये की लागत से 41 योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। साथ ही जिले में संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।सीएम भोजपुर जिला में 269 करोड़ रुपये की लागत से 227 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा 197 करोड़ रुपये की लागत से 494 योजनाओं का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस दौरान वे जिले में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे।मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा का उद्देश्य राज्य में चल रही विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का आकलन करना, प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना तथा आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें