मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दी चेतावनी, 'इलाका छोड़ दें, नहीं तो जेल जाने के लिए रहें तैयार'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दी चेतावनी, 'इलाका छोड़ दें, नहीं तो जेल जाने के लिए रहें तैयार'

मोतिहारी। बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को प्रदेश के अपराधियों को चेतावनी देते हुए दो टूक कहा कि अगर कोई अपराधी बिहार में है तो वे नेपाल की तराई में निकल जाएं, नहीं तो उन्हें इस प्रदेश में रहने का अधिकार नहीं मिलने वाला है।

मोतिहारी के पिपरा कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित लघु एवं सीमांत कृषक कार्यशाला सह बागवानी एवं पशु मेला कार्यक्रम में उन्होंने किसानों, वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों के साथ आधुनिक कृषि, प्राकृतिक खेती, श्री अन्न, ड्रोन तकनीक एवं जलवायु-अनुकूल खेती पर विस्तृत संवाद किया।

इस मौके पर उन्होंने अपराधियों को सख्त लहजे में कहा कि उन्हें या तो जेल जाना पड़ेगा या कहीं और भी जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में किसी भी हाल में सुशासन चाहिए। यह प्रदेश अपराधियों का हब नहीं, उद्योगों का हब बनेगा।

उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि इसी वर्ष मोतिहारी और चकिया के चीनी मिल का काम शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बिहार के किसानों के कल्याण, आय वृद्धि, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर कृषि के लिए संकल्पित है। इसको लेकर कई काम किए जा रहे हैं। कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे उनकी उत्पादकता में वृद्धि हो सके।

सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों और आम लोगों के हित में लगातार काम कर रही है। बीते 20 दिनों में बिहार के 50 लाख किसानों ने निबंधन कराया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उद्योग, कृषि और आधारभूत संरचना को मजबूत कर बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है, जिसका परिणाम भी दिख रहा है। इस अवसर पर कृषि मंत्री राम कृपाल यादव और सांसद राधा मोहन सिंह भी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें