मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

सम्राट चौधरी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सम्राट चौधरी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

पटना, 23 मार्च । भारतीय जनता पार्टी ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। बिहार में भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बनाया गया है। वे विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं। इनकी नियुक्ति को लेकर भाजपा ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है। चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों की ओर से उन्हें बधाईयां मिल रही हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विधान परिषद सदस्य सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

उल्लेखनीय है कि सम्राट चौधरी पिछले कई दिनों से हर मुद्दे पर सीधे नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। उन्होंने शपथ ली है कि जब तक वे नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से बेदखल नहीं कर देंगे तब तक पगड़ी बांधे रखेंगे। सितंबर में संजय जायसवाल का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया था लेकिन लगातार दो विधानसभा उपचुनाव और अमित शाह के दौरे के कारण ये नियुक्ति टल रही थी।

सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे डॉ. संजय जायसवाल का स्थान लेंगे। सम्राट चौधरी मुंगेर जिले के हैं और कद्दावर नेता शकुनी चौधरी के बेटे हैं। कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी की अपने समाज में मजबूत पकड़ है। ये राबड़ी देवी सरकार में भी मंत्री रहे हैं। वर्ष 1999 में कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा सीएम नीतीश ने इन्हें जदयू कोटे से भी मंत्री बनाया था। वर्ष 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2018 में इन्हें बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें