मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

ग्वालियरः जिले के 1.16 लाख से अधिक किसानों के खातों में आई 23.21 करोड़ की सम्मान निधि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ग्वालियर,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगल क्लिक के जरिए

मंगलवार को देशभर के किसानों के साथ ग्वालियर जिले के एक लाख 16 हजार 35

किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 17वी किस्त पहुँचाई। जिले

के किसानों के खातों में कुल 23 करोड़ 20 लाख 70 हजार रुपये की धनराशि

पहुँची है।

इस उपलक्ष्य में यहाँ जिला पंचायत के

सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मान निधि

प्राप्त करने वाले किसानों का पुष्पाहारों से आत्मीय स्वागत किया गया। साथ

ही उन्हें जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण-पत्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए

गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर

सिंह जाटव, उपाध्यक्ष प्रियंका सतेन्द्र सिंह एवं कलेक्टर रुचिका चौहान ने

किसानों का स्वागत किया और उन्हें प्रमाण-पत्र सौंपे। इस अवसर पर अपर

कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, एसडीएम ग्वालियर सिटी विनोद सिंह व अन्य संबंधित

अधिकारी मौजूद थे।

सीधे प्रसारण के जरिए सुना प्रधानमंत्री श्री मोदी का उदबोधन

उत्तरप्रदेश

के वाराणसी में आयोजित हुए कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने

देश भर के किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 17वी किस्त

पहुँचाई। यहाँ जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में टीवी

स्क्रीन के जरिए कार्यक्रम में मौजूद किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य

प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री मोदी का उदबोधन सुना। इसी तरह जिले के

विभिन्न ग्रामों में वेबकास्टिंग के जरिए किसान भाइयों ने प्रधानमंत्री

मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए कार्यक्रम को वेबकास्टिंग के जरिए

देखा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें