मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

समाजवादी पार्टी के सांसद से एक करोड़ साठ लाख की ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद डाॅ. शिवपाल सिंह पटेल ने लखनऊ के आलमबाग थाना में एक प्रार्थना पत्र देकर अपने साथ हुई ठगी की शिकायत की है। प्रतापगढ़ सांसद का कहना है कि लखनऊ में एलपीएस नाम से उनका एक स्कूल चलता है। स्कूल की शाखा आनन्द नगर में बढ़ाने के लिए भूमिका कक्कड़ एवं उनके अंकल विनोद से जमीन खरीदी गयी। जिस पर बैंक से लोन होना मालूम हुआ। इसके पहले ही उन्होंने एक करोड़ साठ लाख रूपये रजिस्ट्री के नाम पर भुगतान कर दिया था।आलमबाग थाने के निरीक्षक कपिल गौतम ने मीडिया को बताया कि प्रकरण में आलमबाग थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। समाजवादी पार्टी के सांसद से आवश्यक कागजातों की मांग करते हुए आगे की कार्रवाई आरम्भ कर दी गयी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जमीन की कुल कीमत दो करोड़ अस्सी लाख रुपये तय की गयी थी। जिसमें एक करोड़ साठ लाख रुपये भूमिका नामक महिला ने अग्रिम भुगतान के रूप में लिया है। वहीं इस जमीन पर वर्ष 2019 में भूमिका ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, होम फाइनेंस शाखा से लोन लिया था, जिसकी किस्त चुकायी नहीं गयी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें