मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

ये मौत नहीं हत्या है, तमिलनाडु में 32 दलित मारे गए, क्यों चुप हैं राहुल, प्रियंका : भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु में नकली शराब

पीने से हुई मौतों पर विपक्षी आईएनडीआई गठबंधन की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

पार्टी नेता संबित पात्रा ने कहा कि अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है,

जिसमें से 32 दलित हैं, लेकिन इस घटना पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी,

द्रमुक नेता और गठबंधन के अन्य नेता कुछ नहीं बोल रहे हैं।

पार्टी

मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता और पुरी लोक सभा सीट

से नवनिर्वाचित सदस्य संबित पात्रा ने कहा,“अगर इस देश में 32 से ज्यादा

दलित मारे जाएं तो मैं इसे हत्या कहूंगा, ये मौत नहीं है।”

पात्रा

ने कहा कि तमिलनाडु के करुणापुरम नामक गांव में, जहां ज्यादातर अनुसूचित

जाति के लोग रहते हैं, जहरीली शराब की त्रासदी बेहद दुखद है। 56 से अधिक

लोगों की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है। कांग्रेस पार्टी और उनके

इंडी गठबंधन के नेता इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं?

उन्होंने आगे कहा

कि इसका मुख्य आरोपित द्रमुक से जुड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि नकली शराब

का यह धंधा कल्लाकुरिजी में सालों से चल रहा था। वे भी पुलिस स्टेशन और

जिला अदालत के नजदीक चल रहा था। आज के अखबार में साफ लिखा है कि इस घटना के

सरगना गोविंद राज का गोदाम व्यस्त सड़क पर था। सबसे बड़ी बात यह है कि

गोविंद राज के घर के बाहर और अंदर द्रमुक के स्टीकर लगे हैं। वे

मुख्यमंत्री स्टालिन से पूछना चाहते हैं कि आप इसमें शामिल हैं या नहीं,

आपकी ओर से जवाब कौन देगा ?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें