मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया टिप्पणी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया टिप्पणी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज,। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही कथित आपत्तिजनक और बेबुनियाद टिप्पणियों के विरोध में बुधवार को प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि भाजपा नेताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को राममंदिर दान चोरी प्रकरण के आरोपी टुन्नू यादव से जोड़कर की जा रही टिप्पणियां उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास हैं। सपा नेताओं का आरोप है कि इस प्रकार की सामग्री समाज में आपसी सौहार्द बिगाड़ने, तनाव का माहौल बनाने तथा जनभावनाओं को आहत करने का काम कर रही है।

सपा प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सोशल मीडिया पर इस तरह की आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।

प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, जिलाध्यक्ष यमुनापार पप्पूलाल निषाद, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, विधायक संदीप पटेल, विधायक गीता शास्त्री, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल समेत बड़ी संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें