मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

समाजवादी पार्टी के नेता शंभू यादव पर लड़की के अपहरण का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। बलिया के बेल्थरा रोड क्षेत्र निवासी प्रेम प्रकाश गौर ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी के नेता शंभू यादव पर अपनी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया। प्रेम प्रकाश ने उपमुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि बलिया क्षेत्र में शंभू यादव का नाम दबंगई के लिए जाना जाता है। वह पूर्व चेयरमैन भी रह चुका है। मेरी बेटी को बहला-फुसला कर अपने घर पर शंभू की बेटी ले गयी, जिसके बाद शंभू ने स्कार्पियो वाहन से मेरी बेटी को किसी दूसरे स्थान पर पहुंचाकर अपहरण कर लिया।लखनऊ में उपमुख्यमंत्री से मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा लेकर कालीदास मार्ग पहुंचे पीड़ित प्रेम प्रकाश ने कहा कि मेरे साथ भाई और पत्नी भी आये हैं और हम सभी मुख्यमंत्री से मिले बिना वापस नहीं जायेंगे। मेरी बेटी को मैंने स्कार्पियो वाहन से अपहरण हो कर जाते हुए देखा है। मेरे विरोध करने पर शंभू के गुंडे मुझे मारकर भगा दिये हैं। इसके बाद हम पुलिस की शरण में गये थे लेकिन थाने में सुनवाई नहीं हुई। तभी हम सभी लखनऊ आये हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने मुझे मदद कराने के लिए कहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें