मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, आजम खान का नाम शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, आजम खान का नाम शामिल

नई दिल्ली,। समाजवादी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा राष्ट्रीय महासचिव आजम खान का नाम भी शामिल है।

समाजवादी पार्टी ने अपने 20 प्रमुख नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है। इसमें सांसद डिंपल यादव, इकरा हसन और प्रिया सरोज का नाम भी है।

इसके अलावा, मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को भी सपा ने स्टार प्रचारक बनाया है।

अन्य स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, सांसद अवधेश प्रसाद, बाबू सिंह कुशवाहा, नरेश उत्तम पटेल, रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, लालजी वर्मा, छोटेलाल खरवार, राजीव राय, सनातन पांडेय, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, विधायक तेज प्रताप सिंह यादव और ओम प्रकाश सिंह का नाम शामिल है।

सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष काशीनाथ यादव और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं।

बिहार में अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के स्टार प्रचारक महागठबंधन के घटक दलों के लिए प्रचार करेंगे। हालांकि, सपा ने अपने उम्मीदवार चुनाव में नहीं उतारे हैं।

गौरतलब है कि बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्ष के महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है।

महागठबंधन में राजद-कांग्रेस के अलावा कम्युनिस्ट पार्टियां और मुकेश सहनी की पार्टी 'वीआईपी' शामिल है। हालांकि, प्रशांत किशोर की जन स्वराज पार्टी के मैदान में उतरने से त्रिकोणीय मुकाबला बन चुका है।

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण की 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

इस चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं। 121 सीटों पर 1,690 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन 315 नामांकन अवैध पाए गए और 61 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए।

वहीं 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जिसमें 1,302 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में 70 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। जांच के बाद 389 प्रत्याशियों के नामांकन को रद्द किया गया।

दो चरणों में मतदान के बाद बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें