मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाया संसद में चर्चा न करने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाया संसद में चर्चा न करने का आरोप

नई दिल्ली। संसद सत्र के दौरान विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर दिख रहा है। इसके साथ ही संसद में विरोध-प्रदर्शन कर रहा है। बुधवार को कांग्रेस सांसदों ने संसद की सीढ़ियों पर पोस्टर लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा संसद में चर्चा नहीं करना चाहती है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "भाजपा की कोशिश रहती है कि चर्चा ना हो। ये हम लोगों ने देखा कि जिस समय चीन के सवाल पर विपक्ष के नेता और अन्य दल जानकारी हासिल करना चाहते थे, भाजपा पीछे हट गई है। इस बात को हम कई बार दोहराते हैं कि चीन के साथ हमारे संबंध कैसे हों, उस पर हमेशा विचार करके फैसले लेने चाहिए। हमने बहुत सारी जमीन खोई है, पहले भी खोई है और बाद में फिर हमने जमीन खो दी। फौज के लोग क्या कहते हैं, वो पक्ष आए और देश की जनता जाने।

एसआईआर को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, "जो एसआईआर चल रहा है, चिंता इस बात की है कि भाजपा इसमें शामिल है और वो जिसका वोट कटवाना चाहते हैं, वो कटवाते हैं। जिसका वोट वो जुड़वाना चाहते हैं, वो जुड़वाते हैं। अगर हम कोई शिकायत करना चाहते हैं तो चुनाव आयोग उसको नजरअंदाज कर रहा है।

चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है और उनकी जिम्मेदारी है कि वोट ज्यादा से ज्यादा बनें। चुनाव आयोग के लोगों का जिस तरह का व्यवहार है, उससे ऐसा लगता है कि वो भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।"

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "मैं कई प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल देख चुका हूं। इससे ज्यादा भाजपा और कांग्रेस ने पूरे सत्र को नहीं चलने दिया। मैं उसका चश्मदीद गवाह हूं, लेकिन कभी ये नौबत नहीं आई कि लोग सस्पेंड हों।

इससे पहले राज्यसभा में पूरा विपक्ष सस्पेंड हो गया। जो कुछ लिखा है वो सोशल मीडिया पर है, तो यहां पढ़ने में क्या दिक्कत है? क्या है जो छिपाया जा रहा है? ये लोग क्यों घबरा रहे हैं?"

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी विषय पर जवाब नहीं देना चाहती है, इसीलिए सदन में शोर करने लगती है और संसद की कार्यवाही स्थगित करा देती है। हम लोग सिर्फ सरकार से जवाब मांग रहे हैं, सरकार को जवाब देना पड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें