मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

अनंत-राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग के लिए इटली रवाना हुए बॉलीवुड के सेलेब्स

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उद्योगपति

मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के

साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने मार्च के

महीने में जामनगर में एक भव्य प्री-वेडिंग समारोह आयोजित किया था। इस

समारोह में बॉलीवुड हस्तियों और दुनिया भर से कई बड़ी हस्तियों ने भाग

लिया।

अनंत-राधिका जुलाई में शादी के बंधन में बंधेंगे,

लेकिन जामनगर में प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग

सेरेमनी दूसरी बार आयोजित की जाएगी। यह तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह एक

क्रूज पर आयोजित किया गया है। इस समारोह में 800 मेहमानों को आमंत्रित किया

गया है।

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकार आज 27 मई इटली जा रहे हैं। रणबीर कपूर,

आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है। अब

कई अन्य सेलिब्रिटी भी इस समारोह का हिस्सा बनने के लिए मुंबई के कलिना

स्थित निजी एयरपोर्ट पर पहुंचते नजर आ रहे हैं।

अंबानी

परिवार की बहू राधिका भी अपने परिवार के साथ प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए

रवाना हुईं। साथ ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी इटली जा रहे हैं।

पॉपुलर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी के साथ

एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। धोनी ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को नमस्ते कहा।

प्री-वेडिंग के लिए भाईजान सलमान खान को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

कई

मशहूर हस्तियां आज इटली का रुख कर रही हैं। इसमें अभिनेता रणवीर सिंह भी

शामिल हैं। रणवीर अपने स्वैग अंदाज में एयरपोर्ट पहुंचे। परन्तु इस बार वे

अकेले ही सामने आये। उनके साथ दीपिका नजर नहीं आईं। एयरपोर्ट लुक के लिए

रणवीर ने ब्लैक ट्रैक पैंट, मैचिंग जैकेट, व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी। रणवीर

ने टोपी और चश्मा भी पहन रखा था। अनंत और राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

28 से 30 मई तक एक क्रूज पर मनाया जाएगा। यह लक्जरी क्रूज इटली से फ्रांस

के दक्षिण तक चलेगा। इस प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ

चुनिंदा हस्तियां नजर आएंगी।

इसी बीच अनंत और राधिका की

सगाई राजस्थान के नाथद्वारा में हुई। उनका विवाह समारोह बेहद करीबी दोस्तों

और परिवार के साथ आयोजित किया गया था। इसके बाद उन्होंने मुंबई स्थित अपने

घर एंटीलिया में सगाई की पार्टी रखी। अब अनंत और राधिका की भव्य शादी जल्द

ही मुंबई में होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें