मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

सलमान ने दुबई से मंगवाई नई बुलेटप्रूफ कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के कार कलेक्शन में एक नई लग्जरी कार शामिल हो गई है। ये कार बुलेटप्रूफ है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बाद सलमान खान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खबर है कि सलमान खान की पुरानी कार में भी सुरक्षा के लिहाज से कुछ बदलाव किए गए हैं। 12 अक्टूबर को सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद एनसीपी नेता और सलमान खान के दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। इसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली तो सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।सलमान खान की नई कार और फीचर्सरिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने नई बुलेटप्रूफ कार खरीदी है। यह पेट्रोल एसयूवी निसान कंपनी का टॉप क्लास मॉडल है। यह कार सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाई गई है। कार में बम अलर्ट जैसे फीचर्स हैं। इस कार के शीशे से गोली नहीं गुजर सकती। प्राइवेसी के लिए कार का रंग गहरा रखा गया है। इस गाड़ी की कीमत 2 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। यह गाड़ी भारत में उपलब्ध नहीं है इसलिए सलमान इसे दुबई से मंगवा रहे हैं। सलमान के पास पहले से ही निसान बुलेटप्रूफ कार है, जो सलमान के जन्मदिन से जुड़ा नंबर है।सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गईसलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान की सुरक्षा में 60 जवान तैनात हैं। इतना ही नहीं कार्यक्रम में आने वाले लोगों को बिना आधार कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। 'बिग बॉस 18' के स्टाफ को शो खत्म होने तक अपनी सीट से उठने पर रोक लगा दी गई है।1998 में जोधपुर में काले हिरण के शिकार मामले के बाद से सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई से लगातार धमकियां मिल रही हैं। पिछले कुछ महीनों में ये मामला और गरमा गया है। कुछ महीने पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग भी हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें