मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग पूरी होने के बाद सलमान खान ने बदला लुक, देखकर फैंस हुए हैरान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग पूरी होने के बाद सलमान खान ने बदला लुक, देखकर फैंस हुए हैरान

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक सलमान खान हमेशा अपने लुक और फिल्मों के कारण चर्चाओं में रहते हैं। चाहे उनका दबंग अंदाज हो या फिर सिनेमा में दिखाए गए साहसी किरदार, सलमान की हर एंट्री फैंस के लिए खास होती है। इस बीच सलमान अपने नए प्रोजेक्ट 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और इस फिल्म की वजह से वह फिर से चर्चा में हैं।

फिल्म की कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान कर्नल संतोष बाबू के किरदार में दिखेंगे।

शनिवार को सलमान को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर देखा गया। इस बार उनका लुक क्लीन शेव का था। एयरपोर्ट पर सलमान के चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। मीडिया को देखकर उन्होंने हाथ हिलाया और फिर सुरक्षा जांच के लिए आगे बढ़ गए।

पिछले कुछ महीनों में सलमान का लुक हल्की दाढ़ी-मूंछों वाला रहा है, खासकर 'गलवान' की शूटिंग और 'बिग बॉस' के सेट पर। वह इसी लुक में कई महीनों तक दिखाई दिए।

फिलहाल, सलमान रेस्टिंग पीरियड पर है। वह रविवार को होने वाले 'बिग बॉस' सीजन 19 के फिनाले पर होस्ट करते दिखेंगे।

एक तरफ जहां फैंस 'बिग बॉस 19' फिनाले को लेकर उत्साहित है। फैंस देखना चाहते है कि शो में मौजूद टॉप 5 कंटेस्टेंट्स गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और परिणीत मोरे में कौन शो का विजेता बनेगा। वहीं दूसरी तरफ दर्शक सलमान की 'बैटल ऑफ गलवान' फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

'बैटल ऑफ गलवान' का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा, बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज समेत कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें