मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

सलमान खान ने मां पर लुटाया प्यार, वीडियो वायरल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

के भाईजान यानी सलमान खान हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनका फैन बेस भी बहुत

बड़ा है। भाईजान अपने खुले और डैशिंग नेचर के लिए भी जाने जाते हैं। सलमान

फिल्मों के साथ-साथ परिवार को भी पूरा वक्त देते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार

फिर देखने को मिला है। सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह

अपनी मां पर प्यार लुटा रहे हैं।

सलमान अपने परिवार के साथ

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के लिए दुबई गए हैं। इस बार स्टेडियम में

सलमान और उनकी मां सलमा खान के वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है। इस वीडियो

में वह स्टेडियम में बैठी मां सलमा के पास जाते हैं। एक्टर अपनी मां के

गालों पर प्यार से किस करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं उनकी मां भी अपने लाडले

पर प्यार बरसाती हैं। ये इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर नेटिजन्स

ने भी कमेंट कर सलमान की तारीफ की है।

सलमान खान के वर्क

फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ

''टाइगर 3'' में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। वही

वह अब जल्द विष्णुवर्धन की ''द बुल'' में नजर आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें