मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

सलमान खान ने सूरज पंचोली के साथ शेयर की तस्वीरें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सलमान खान ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो साझा किया है, जिसमें वह 'केसरी वीर' फेम अभिनेता सूरज पंचोली के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ सलमान ने सूरज को टैग करते हुए एक खास कैप्शन लिखा, "अभी रात है, सुबह सूरज चमकेगा।" सलमान के इस भावुक और प्रेरणादायक पोस्ट पर सूरज पंचोली ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट करते हुए लिखा, "मैं आपसे प्यार करता हूं सर।" यह दिल छू लेने वाला पल सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।'केसरी वीर' के जरिए अभिनेता सूरज पंचोली ने करीब चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है। यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है और इसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सूरज ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हीरो' (2015) से की थी, जिसमें उनके साथ अथिया शेट्टी मुख्य भूमिका में थीं। इसके बाद वह 'सैटेलाइट शंकर' (2019) और 'टाइम टू डांस' (2021) जैसी फिल्मों में नजर आए।'केसरी वीर' में सूरज के साथ-साथ सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म सूरज के लिए न सिर्फ एक बड़ी वापसी है, बल्कि उनके करियर के नए अध्याय की शुरुआत भी मानी जा रही है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें