मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

सलमान के आवास पर फायरिंग के लिए प्रयुक्त दो पिस्तौल और दस जिंदा कारतूस तापी नदी से बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,। अभिनेता सलमान खान के आवास के सामने फायरिंग मामले

में मंगलवार को प्रयुक्त दोनों पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस मुंबई पुलिस ने

सूरत में तापी नदी से बरामद किया है। मुंबई पुलिस सोमवार से सूरत क्राइम

ब्रांच पुलिस और मछुआरों की मदद से तापी नदी में पिस्तौल और कारतूस ढ़ूंढ

रही थी।

जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को गैलेक्सी अपार्टमेंट में

सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग करने वाले मामले में आरोपित विक्की

गुप्ता और सागर पाल को कच्छ भुज इलाके से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

तभी से दोनों 25 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में हैं। इन दोनों ने पूछताछ के

दौरान पुलिस को बताया था कि उन्होंने हवाई फायरिंग के लिए प्रयुक्त पिस्तौल

को सूरत में तापी नदी में फेंक दिया था। इसके बाद सोमवार सुबह मुंबई

क्राइम ब्रांच यूनिट सूरत पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन सोमवार

को शाम तक नदी में पिस्तौल नहीं मिल सकी थी। इसके बाद मंगलवार को सुबह

गोताखोरों की मदद से पिस्तौल ढ़ूंढने का काम शुरु किया गया था और गोताखोरों

ने तापी नदी से दोनों बंदूकें और जिंदा कारतूस निकाल लिए, जिसे पुलिस ने

बरामद कर लिया है। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को यह भी पता चला कि

आरोपियों को सलमान खान के आवास पर 10 राउंड फायरिंग करने के लिए कहा गया था

लेकिन उन्होंने सिर्फ पांच राउंड फायरिंग की और भाग निकले थे। इस मामले

में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक 10 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है और

मामले की गहन छानबीन कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें