मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

बेबी बंप और हाई हील्स में दिखीं शूरा, पति अरबाज ने थामा हाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज़ खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। 57 साल की उम्र में वह दोबारा पिता बनने वाले हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। कुछ दिन पहले ही अरबाज़ ने यह खुशखबरी साझा की थी कि शूरा मां बनने वाली हैं और वह एक बार फिर पिता बनने के लिए तैयार हैं। इस घोषणा के बाद हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अरबाज़ शूरा का बेहद प्यार और ध्यान से ख्याल रखते नजर आए, जिसे देखकर फैंस का दिल पिघल गया। यह कपल इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है और फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।अरबाज़ खान और उनकी पत्नी शूरा हाल ही में फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस मौके पर दोनों ने पैपराज़ी को खुशी-खुशी पोज दिए। स्क्रीनिंग के दौरान अरबाज़, अपनी प्रेग्नेंट पत्नी शूरा का पूरा ख्याल रखते नजर आए। वह शूरा का हाथ थामे उन्हें सहारा देते दिखे और इस दौरान शूरा का बेबी बंप भी साफ नजर आया। कपल की ये केयरिंग केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस खूबसूरत पल का एक वीडियो इंस्टाग्राम पैपराजी पेज पर शेयर किया है, जिस पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं।अरबाज़ खान ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी, लेकिन करीब दो दशक साथ रहने के बाद 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। इस पूर्व दंपति का एक बेटा है। अरहान, जो अब 22 साल का हो चुका है। इसके बाद अरबाज़ ने 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी रचाई। शूरा के लिए भी यह दूसरी शादी है। अब यह कपल अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है, क्योंकि जल्द ही अरबाज़ और शूरा माता-पिता बनने वाले हैं

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें