मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

जापान में तहलका मचाएगी 'सलार: पार्ट 1-सीजफायर'

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फिल्म

'सलार: पार्ट 1-सीजफायर' अपनी रिलीज के बाद से पॉपुलर हो गई है। प्रशांत

नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने न सिर्फ ऑडियंस का दिल जीता है बल्कि यह

बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में भी अपना दम दिखा रही है। फिल्म ने 700

करोड़ की वर्ल्ड वाइड कमाई करके रिकॉर्ड सेट किया है, जिसके बाद अब फिल्म

जापान में अपनी रिलीज के साथ जादू चलाने के लिए तैयार है।

'सलार:

पार्ट 1-सीजफायर' के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर प्रभास के साथ फिल्म

का एक दिलचस्प पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने जापान में फिल्म के रिलीज

होने की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा है - अपने नजदीकी सिनेमाघर में

देखें 'सलार: पार्ट 1-सीजफायर'!

प्रभास को एक के बाद एक

बड़ी सफलता मिल रही है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर

अच्छी कमाई कर रही हैं। "सलार: पार्ट 1 - सीजफायर" और लेटेस्ट हिट "कल्कि"

की बड़ी सफलता के साथ, प्रभास ने दुनिया भर के दर्शकों के लिए अपनी

वर्सेटिलिटी और मजबूत अपील दिखाई है।

बता दें कि फिल्म एक सरप्राइज पर जाकर खत्म हुई, जिसके साथ वह अपने सीक्वल ''सलार पार्ट 2: शौर्यंगा पर्वम" की स्टेज सेट किए हुए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें