मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपित गुजरात से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,। फिल्म अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के

सामने हवाई फायरिंग करने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने गुजरात के भुज

इलाके से सोमवार देररात गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों की पहचान विक्की

गुप्ता और सागर पाल के रूप में की गई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच की

टीम दोनों को मंगलवार सुबह मुंबई ले आई है। दोनों को कोर्ट में पेश करने की

तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सलमान खान के आवास के सामने रविवार

को तड़के फायरिंग कर दो लोग फरार हो गए थे। इनकी तलाश के लिए मुंबई पुलिस

ने 15 से टीमों का गठन किया। पुलिस टीम हरियाणा, राजस्थान और बिहार भेजी

गईं। 70 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपितों का हुलिया निकाला गया।

वारदात में प्रयुक्त मोटर साइकिल को पुलिस बरामद कर चुकी है। पुलिस इन

दोनों आरोपितों के पनवेल में किराये पर रहने वाले घर का भी पता लगा लिया

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें