मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

साई पल्लवी ने 'अमरन' के निर्देशक को राष्ट्रीय पुरस्कार पर दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
साई पल्लवी ने 'अमरन' के निर्देशक को राष्ट्रीय पुरस्कार पर दी शुभकामनाएं

मुंबई। साउथ सिनेमा के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी को तमिल फिल्म 'अमरन' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के अलावा सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड म्युजिक और सर्वश्रेष्ठ संपादन सहित तीन राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए हैं।

मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री साई पल्लवी ने निर्देशक को बधाई दी।

साई पल्लवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजकुमार पेरियासामी की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, "मेरा दिल खुशी से भर गया है।

यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था। आपने अपनी कहानी को पूरी मेहनत, हिम्मत और सम्मान के साथ लोगों तक पहुंचाया। यह लिखते हुए मैं भावुक हो रही हूं। मैंने आपकी पूरी यात्रा देखी है और आज आपको यह सम्मान मिलते हुए देखना मेरे लिए बेहद खास पल है। प्रिय राजकुमार केपी सर, मुझे आप पर बहुत गर्व है।

आपकी सफलता से मुझे बेहद खुशी है और मैं आपकी जीत को अपनी जीत की तरह मना रही हूं।"

अभिनेत्री ने फिल्म के संगीत निर्देशक जी.वी. प्रकाश और संपादक कलाइवाणन को भी बधाई दी, जिन्हें फिल्म में उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

वर्ष 2024 में रिलीज हुई 'अमरन' तमिल भाषा की बायोग्राफिकल एक्शन वॉर फिल्म है।

यह भारतीय सेना के अधिकारी मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन और उनकी पत्नी इंदु के साथ उनके संबंधों पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि मेजर मुकुंद जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान का नेतृत्व करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हैं।

फिल्म में मेजर मुकुंद के सैन्य जीवन के साथ उनकी पारिवारिक और भावनात्मक यात्रा को भी दर्शाया गया है। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों की सराहना मिली और इसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें