मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

सहेलियों की बाड़ी 13 दिन के लिए बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सहेलियों की बाड़ी 13 दिन के लिए बंद

उदयपुर।उदयपुर का प्रमुख पर्यटन स्थल सहेलियों की बाड़ी आगामी 13 जनवरी से 25 जनवरी तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यहां राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियां होंगी।सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस अवधि में सहेलियों की बाड़ी में सिविल मेंटेनेंस, विद्युत कार्य और उद्यानिकी संबंधी कार्य किए जाएंगे।सहेलियों की बाड़ी में 25 जनवरी की शाम 4 बजे राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एट होम कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी वजह से यहां व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।सहेलियों की बाड़ी उदयपुर का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। सहेली रोड पर स्थित इस स्थल में कमल के तालाब, संगमरमर के मंडप और हाथी के आकार के फव्वारे मुख्य आकर्षण हैं। यहां का सौंदर्य पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है, और उदयपुर आने वाले अधिकांश पर्यटक यहां जरूर आते हैं। हालांकि, अस्थायी बंद के कारण इस दौरान आने वाले पर्यटकों को इसे देखने का अवसर नहीं मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें