मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

अभिषेक बनर्जी के घर तड़के हुई पुलिस कार्रवाई पर भड़कीं सागरिका घोष, बोलीं- यह राजनीतिक प्रतिशोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अभिषेक बनर्जी के घर तड़के हुई पुलिस कार्रवाई पर भड़कीं सागरिका घोष, बोलीं- यह राजनीतिक प्रतिशोध

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर शनिवार तड़के हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे "राजनीतिक प्रतिशोध, डराने-धमकाने और मानसिक उत्पीड़न" की कार्रवाई करार दिया।

सागरिका घोष ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी बयान में दावा किया कि शनिवार तड़के लगभग 3 बजे पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवान अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचे। उनके अनुसार, सुबह लगभग 5 बजे ताले तोड़ने के लिए आपदा प्रबंधन दल को बुलाया गया और करीब 6:30 बजे तलाशी अभियान शुरू हुआ, जो लगभग 90 मिनट तक चला।

उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापक तलाशी अभियान के बावजूद जांच एजेंसियों को कुछ भी बरामद नहीं हुआ। सागरिका ने कहा कि तलाशी रिपोर्ट में भी किसी प्रकार के सबूत या अनियमितता का उल्लेख नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई केवल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने और उन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से की गई।

तृणमूल सांसद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि जो विपक्षी नेता उसके दबाव के आगे झुकने से इनकार कर रहे हैं, उन्हें योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताते हुए इसकी आलोचना की।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के आवास पर यह तलाशी अभियान पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबनी थाने में दर्ज एक मामले के सिलसिले में चलाया गया। पुलिस अभिषेक के कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश कर रही थी, जो कथित रूप से फरार बताए जा रहे हैं। इस अभियान में पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस, कोलकाता पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

इसी बीच, विधानसभा से जुड़े कथित हस्ताक्षर विसंगति मामले की जांच भी तेज हो गई है। इस मामले में राज्य की अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने अभिषेक बनर्जी को रविवार को पूछताछ के लिए भवानी भवन स्थित मुख्यालय में तलब किया है। इसी मामले में तृणमूल विधायक कुणाल घोष को भी समन भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच अधिकारी दोनों नेताओं से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें