मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

धार: कुक्षी में ट्राले की टक्‍कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धार: कुक्षी में ट्राले की टक्‍कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत

धार। मध्‍य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी-मनावर रोड पर लोहारी के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार राजस्थान के एक ट्राले ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान ग्राम आंवली निवासी रवि (17) पुत्र रामसिंह और गणपति (18) पुत्र सिकदार निवासी आवली के रूप में हुई है। ये दोनों युवक कुक्षी के पामेला होटल में कार्यरत थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वे बाइक से लोहारी की ओर एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलने पर कुक्षी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से दोनों शवों को कुक्षी सिविल अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने राजस्थान नंबर के ट्राले को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही जहां बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कुक्षी सिविल अस्पताल में डॉक्टर द्वारा किया जाकर परिजनों को सौंपा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें