मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्र सरकार बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचा रहा: त्रिवेंद्र सिंह रावत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

-मुरादाबाद पहुंचे भाजपा बरेली कलस्टर के हेड व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री

मुरादाबाद,

27 फरवरी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

बरेली कलस्टर के हेड व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह

रावत आज रात मुरादाबाद पहुंचे। पूर्व सीएम बरेली क्लस्टर के तहत बरेली

लोकसभा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और संभल लोकसभा क्षेत्र में स्थितियों

का आंकलन करना है। सरकार की नीतियां बतानी हैं और जिताऊ प्रत्याशियों के

बारे में फीडबैक लेना हैं। मुरादाबाद पहुंचने पर महापौर विनोद अग्रवाल,

भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल व महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने उनका स्वागत

किया। इस दौरान उन्होंने मुरादाबाद लोकसभा में चल रहे पार्टी के

कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की।

संभल से लौटने के बाद मुरादाबाद

के होटल में पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों से

वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ

हर व्यक्ति तक पहुंचा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में हमें सरकार का

रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच में जाना है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने

बताया कि उन्होंने आज बदायूं और संभल में सरकार की उपलब्धियों की जानकारी

दी और इसके साथ ही संभावित प्रत्याशियों के बारे में जानकारी ली। संगठन और

सरकार की मंशा से भी पार्टी पदाधिकारियों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि

सरकार की नीतियों और उनके कायों को लेकर जनता के बीच जाना है। अब तक के

इतिहास में इतना कार्य किसी सरकार ने नहीं किया है। क्लस्टर में उन्होंने

सरकार की मंशा से अवगत करवाया। साथ ही जिताऊ प्रत्याशी के बारे में

संभावनाओं को भी टटोला। लोगों से अलग अलग बात करके जिताऊ प्रत्याशियों के

बारे में संभावनाओं को समझा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें