मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी प्रमुख दिमित्री बाकानोव अमेरिका पहुंचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मॉस्को। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस प्रमुख दिमित्री बाकानोव अमेरिका पहुंच गए हैं। वहां उनकी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के कार्यवाहक प्रशासक सीन डफी के साथ बातचीत प्रस्तावित हैै। रोस्कोस्मोस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।द मॉस्को टाइम्स की खबर के अनुसार, रोस्कोस्मोस ने बयान में कहा कि बाकानोव ह्यूस्टन( टेक्सास) में हैं। डफी के साथ उनकी मुलाकात नासा और रोस्कोस्मोस के बीच क्रॉस-फ्लाइट समझौते को जारी रखने, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के जीवनकाल को बढ़ाने और स्टेशन की सुरक्षित डीऑर्बिटिंग सुनिश्चित करने की योजनाओं पर केंद्रित होगी।रोस्कोस्मोस प्रमुख बाकानोव स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान से 31 जुलाई को होने वाले प्रक्षेपण से पहले अंतरिक्ष यात्री ओलेग प्लाटोनोव सहित नासा के क्रू-11 मिशन के सदस्यों से मिलेंगे। यह मिशन प्लाटोनोव की पहली अंतरिक्ष उड़ान होगी।बाकानोव नासा के लिंडन बी. जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र के साथ-साथ बोइंग और स्पेसएक्स की अंतरिक्ष यान निर्माण सुविधाओं का भी दौरा करेंगे। द मॉस्को टाइम्स का कहना है कि नासा ने अभी तक इस यात्रा की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें