मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

भारत और चीन के बीच गतिरोध पर रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिया बयान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को भारत और चीन के बीच सीमा जारी तनाव के मसले पर अपनी बात रखी। पुतिन ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दोनों ही जिम्मेदार नेता है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को भारत और चीन के बीच सीमा जारी तनाव के मसले पर अपनी बात रखी। पुतिन ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दोनों ही जिम्मेदार नेता है। दोनों ही नेता भारत और चीन के बीच मुद्दों का समाधान करने में सक्षम हैं। पुतिन ने दो-टूक कहा कि किसी भी ताकत को इस प्रक्रिया में दखलंदाजी नहीं करना चाहिए।

रूस द्वारा चार देशों के समूह क्वाड की सार्वजनिक आलोचना करने के बीच पुतिन ने कहा कि किसी राष्ट्र को किसी पहल में किस तरह शामिल होना चाहिए इसका आकलन किया जाना चाहिए। किसी राष्‍ट्र को अन्य देशों के साथ किस सीमा तक संबंध बनाने चाहिए इसके आकलन का काम हमारा नहीं है। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि कोई भी साझेदारी किसी अन्य के खिलाफ एकजुट होने के मकसद से नहीं होनी चाहिए।

क्वाड में भारत के शामिल होने पर मॉस्को की राय के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में पुतिन ने यह बयान दिया। गौर करने वाली बात है कि चीनी राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा था कि क्‍वाड (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) समूह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बीजिंग के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए बनाया गया है। भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव को लेकर रूसी राष्‍ट्रपति ने कहा कि पड़ोसी देशों के बीच ऐसे मुद्दे होते हैं।

पुतिन ने डिजिटल संवाद में कहा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दोनों के रुख से अवगत हूं। वे बहुत ही जिम्मेदार लोग हैं और एक-दूसरे के साथ पूरे सम्मान के साथ पेश आते हैं। मुझे भरोसा है कि सामने कोई भी मसला क्‍यों न आ जाए दोनों ही नेता उसका समाधान निकाल लेंगे। हालांकि इसमें बेहद जरूरी यह है कि क्षेत्र से इतर किसी भी ताकत को इसमें दखल नहीं देना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें