मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

रूस से यूक्रेन की रक्षा को रखे चार करोड़ डॉलर का गबन, पांच पर आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कीव,

29 जनवरी रूस से लड़ने के लिए 100,000 मोर्टार गोले खरीदने के

लिए रखे लगभग चार करोड़ डॉलर का गबन यूक्रेनी हथियार कंपनी के कर्मचारियों

ने कर लिया। यह जानकारी यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने दी है। पांच लोगों पर

शनिवार देर रात इसका आरोप लगा है।

वहीं, एक व्यक्ति को

यूक्रेनी सीमा पार करने की कोशिश करते समय हिरासत में लिया गया। दोषी पाए

जाने पर उन्हें 12 साल तक की जेल हो सकती है। यह जांच तब हो रही है, जब कीव

यूरोपीय संघ और नाटो में अपनी सदस्यता में तेजी लाने के लिए भ्रष्टाचार पर

लगाम लगाने का प्रयास कर रहा है।

दोनों गुटों के

अधिकारियों ने यूक्रेन के उनके साथ जुड़ने से पहले व्यापक भ्रष्टाचार

विरोधी सुधारों की मांग की है। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा

जांच अगस्त 2022 की है, जब अधिकारियों ने हथियार फर्म लविव आर्सेनल के साथ

1.5 अरब रिव्निया (39.6 मिलियन डॉलर) के तोपखाने के गोले के अनुबंध पर

हस्ताक्षर किए थे।

भुगतान के बाद कंपनी कर्मचारियों को धन

को विदेश में स्थानांतरित करना था, जो बाद में यूक्रेन को गोला बारूद

उपलब्ध कराते। जांचकर्ताओं ने कहा कि यह गोला बारूद कभी भेजे नहीं गए और

पैसे यूक्रेन और बाल्कन में विभिन्न खातों में ट्रांसफर हो गए। यूक्रेन के

अभियोजक जनरल का कहना है कि धनराशि जब्त कर ली गई है और इसे देश के रक्षा

बजट में वापस कर दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें