मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

रूस में प्रवेश नहीं कर पाएंगे अमेरिकी पत्रकार और व्यवसायी, 92 लोगों पर लगाया प्रतिबंध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मॉस्को। रूस ने 92 अमेरिकी नागरिकों को अपने देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकारों सहित कई वकील और नामी व्यवसायी भी शामिल हैं। यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस और अमेरिका के बीच शीत युद्ध जारी है, इससे दोनों देशों के बीच संबंध काफी खराब हो गए हैं।वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जवाबी कार्रवाई करने पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह रूसी हस्तियों के खिलाफ प्रतिबंधों का जवाब दे रहा है। वहीं, अभी यह सत्यापित करना बाकी है कि सूचीबद्ध सभी लोगों के पास अमेरिकी राष्ट्रीयता है या नहीं।मंत्रालय द्वारा टेलीग्राम पर प्रकाशित सूची में वॉल स्ट्रीट जर्नल के 14 कर्मचारी, न्यूयॉर्क टाइम्स के पांच पत्रकार और वाशिंगटन पोस्ट के चार पत्रकार शामिल हैं।मंत्रालय ने कहा कि रूस अग्रणी उदारवादी-वैश्विक प्रकाशनों के संपादकीय कर्मचारियों और पत्रकारों को निशाना बना रहा है, जो रूसी सशस्त्र बलों के बारे में लिखते हैं और लोगों को उनका सच बताते हैं।रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से अमेरिका और यूरोपीय देशों ने कई चरणों में आर्थिक और सामाजिक प्रतिबंध रूस पर लगाकर दुनिया से अलग-थलग करने की कोशिश की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें