मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:05 · नई दिल्ली संस्करण

मतदाता जागरुकता के लिए रांची के मोरहाबादी मैदान में रन फॉर डेमोक्रेसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची, लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी

सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत रविवार को रन फॉर डेमोक्रेसी

(मिनी मैराथन) का आयोजन किया गया। रांची के मोरहाबादी मैदान से मिनी मैराथन

की शुरुआत हुई। रन फॉर डेमोक्रेसी के बाद मोरहाबादी मैदान में डीजे इवेंट

का भी आयोजन किया गया, जिसमें मतदाता जागरुकता से संबंधित गीतों एवं धुनों

पर युवा जमकर झूमे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, अपर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे,

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस

अधीक्षक चंदन सिन्हा, नोडल पदाधिकारी स्वीप सह उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार

यादव ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर मिनी मैराथन की शुरुआत की।

मिनी

मैराथन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के साथ उपस्थित सभी

पदाधिकारियों ने भी दौड़ लगायी। उन्होंने मैराथन के माध्यम से लोगों को

जागरूक करते हुए संदेश दिया कि मतदान करने जरूर जाएं। मतदान करने से देश

मजबूत होता है और लोकतंत्र के इस महापर्व में हमारी हिस्सेदारी सुनिश्चित

होती है।

रवि कुमार ने कहा कि हम सभी एक दूसरे को मतदान के प्रति

जागरूक करें। पूरे परिवार के साथ लोकतन्त्र के महापर्व में उत्साह के साथ

अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सरकारी तथा निजी

संस्थानों में सवैतनिक अवकाश भी रहेगा। इसका सार्थक उपयोग करना हम सभी की

नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है।

मैराथन में शामिल युवाओं ने मोरहाबादी

मैदान के चारों ओर तीन चक्कर लगाया। पुरुष वर्ग में पवन सिंह ने प्रथम,

विकेश कुमार ने द्वितीय तथा अनूप उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला

वर्ग में ममता कुमारी को पहला, नीता कुमारी को दूसरा तथा शीतल कुमारी को

तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि

कुमार, एडिशनल सीईओ संदीप सिंह, डीआईजी अनूप बिरथरे ने पुरस्कृत किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें