मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

मुस्लिमों द्वारा ठेली वाले को पीटने पर भाजपा नेताओं का थाने में हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की गणेशपुरी में ठेली वाले को पीटने का विरोध करने पर मुस्लिम युवकों ने हिन्दू युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार की देर रात भाजपा नेताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया।गणेशपुरी में टिक्की-चाट की ठेली लगाने वाले युवक की बुधवार की देर रात जावेद से कहासुनी हो गई। जावेद ने अपने साथियों को बुला लिया और ठेली लगाने वाले युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। गणेशपुरी गली नंबर चार निवासी दीपक ने ठेली वाले को पीटने का विरोध किया। इस पर जावेद ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक की भी बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसे लेकर दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसका पता चलते ही भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज और महानगर मीडिया प्रभारी अमित शर्मा के साथ कई कार्यकर्ता ब्रह्मपुरी थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर भाजपा नेताओं को शांत किया। पीड़ित दीपक और ठेली वाले युवक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार, आरोपितों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें