मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

आरएसएस 23 जून को मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिवस व छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

गाजियाबाद,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 23 जून को हिंदू साम्राज्य दिवस एवं

छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव मनाएगा। यह भव्य आयोजन शाम

5:30 बजे बलिदान पथ नवयुग मार्केट) में होगा। इस तरह का आयोजन पूरे भारत

में रायगढ़ के किले और गाजियाबाद जिले मे ही होता है। यह जानकारी शुक्रवार

को आयोजित एक प्रेसवार्ता में संघचालक कैलाश अग्रवाल व महानगर संघ चालक

धुरेन्द्र गोयल ने दी।

कैलाश अग्रवाल ने पत्रकारों को इस आयोजन के

इतिहास और उपयोगिता की जानकारी देते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी एक ऐसे

साहसी और संकल्पित योद्धा थे, जिन्होंने 17वीं शताब्दी में ‘हिंदवी

स्वराज्य’ के संस्थापक के रूप में ऐतिहासिक कार्य किया। 6 जून, 1674 को

अपूर्व भव्यता के साथ, वह छत्रपति, ‘सर्वोच्च संप्रभु’ के रूप में सिंहासन

पर बैठे। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भारतीय इतिहास का एक

महत्वपूर्ण मोड़ था, जिससे इस संप्रभु और शक्तिशाली हिंदू साम्राज्य की

नींव पड़ी। शहर में भी इस उत्सव का आयोजन किया जाता है।

महानगर के

संघचालक धुरेंदर गोयल ने कार्यक्रम की रूपरेखा देते हुए बताया कि राष्ट्रीय

स्वयंसेवक संघ गाजियाबाद महानगर के तत्वावधान में आगे की जानकारी देते

हुए बताया कि 2019 से निरंतर होने वाले इस उत्सव का समाज के सभी वर्ग

उत्सुकता से प्रतीक्षा करते हैं। इस कार्यक्रम में 5000 से अधिक लोग भाग

लेते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर

श्री दूधेश्वर नाथ पीठ से होती है। जिसमें 1100 माताएं और बहनें पारंपरिक

वेशभूषा में कलश के साथ यात्रा आरंभ करती है जो शहर के विभिन्न रास्तों और

बाजार से होते हुए बलिदान पथ पर समाप्त होती है। इस यात्रा में छत्रपति

शिवाजी महाराज की अति सुंदर झांकी के साथ 101 खड्गधारी बहनों का संचलन

होगा। पूरे कार्यक्रम की देखरेख राष्ट्रीय सेविका समिति के बहनों द्वारा की

जाएगी। यात्रा में सबसे आगे 21 बुलेट वाली बहनों का प्रदर्शन रहेगा।

यात्रा में कुछ स्थानों पर झांकी की आरती व मंगल गीत की प्रस्तुति रहेगी।

पिछले 6 वर्षों से निरंतर होने वाली इस यात्रा का नगर के लोगों द्वारा

भव्य स्वागत सत्कार किया जाता है। बहनों के साथ बालिकाओं की उपस्थिति देखते

ही बनती है।

कार्यक्रम के अंतर्गत, बलिदान पथ पर नन्हे बालकों

द्वारा माता जीजाबाई और शिवाजी महाराज के प्रतिरूप का राज्याभिषेक मंच पर

प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ नाटकबाज थिएटर के युवा कलाकारों द्वारा एक

नाट्य प्रस्तुति से समाज के विभिन्न वर्गों से आए लोगों को उस समय के भव्य

आयोजन से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर बैठने और जलपान, पार्किंग

इत्यादि की उचित व्यवस्था का प्रबंध किया गया है।

विभाग के सह

संपर्क प्रमुख मनमीत ने बताया कि महिलाओं के सशक्तीकरण एवं समानता को

प्रदर्शित करती ये यात्रा आम जन मानस में एक अमिट छाप छोड़ेगी।

इस अवसर पर महानगर कार्यवाह अभिषेक सचदेवा और अन्य अधिकारी विपिन त्यागी, नीरज जांगिड़ आदि भी उपस्थित रहे।

बॉक्स

-कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण

हिंदू साम्राज्य की स्थापना के 350 गौरवशाली वर्ष

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 50 युवा कलाकारों द्वारा नाट्य प्रस्तुति

लगभग 1100 माताओं और बहनों की कलश यात्रा

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें