मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. भागवत ट्रेन से पहुंचे अलवर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. भागवत ट्रेन से पहुंचे अलवर

अलवर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार की शाम आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन से अलवर पहुंचे। भागवत शहर में 13 से 17 सितंबर तक कुश मार्ग स्थित केशव कृपा कार्यालय में प्रवास पर रहेंगे। भागवत 15 सितंबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले स्वयंसेवक एकत्रितकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। आरएसएस प्रमुख भागवत के साथ सह संघ कार्यवाहक अरुण कुमार भी अलवर आये हैं।विभाग संघचालक डॉ. के.के. गुप्ता ने बताया कि 13 सितंबर की शाम आश्रम एक्सप्रेस से भागवत अलवर स्टेशन पर पहुंचे। यहां से वे केशव कृपा कार्यालय आए। भागवत 14 से 17 सितंबर तक प्रदेश कार्यकारिणी और प्रचारकों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। इस दौरान 15 सितंबर को वे इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयाेजित स्वयंसेवक एकत्रितकरण कार्यक्रम शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में अलवर शहर से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में भाग लेंगे।भागवत के अलवर प्रवास को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शहर में सभी मुख्य चौराहों को सजाया गया है। भागवत के दौरे को देखते हुए साफ सफाई, रोड लाइट व्यवस्था सभी को सुचारू किया गया है।भागवत 3 से 6 अक्टूबर तक चित्तौड़ प्रांत में रहेंगेभागवत राजस्थान क्षेत्र के प्रवास के पहले चरण में जयपुर प्रांत के अलवर में 14 से 17 सितम्बर तक रहेंगे। क्षेत्र प्रवास के दूसरे चरण में डॉ. भागवत 3 से 6 अक्टूबर तक चित्तौड़ प्रांत में रहेंगे। इसी प्रकार संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 25 से 29 सितंबर तक जोधपुर प्रांत में प्रवास पर रहेंगे। इन प्रवासों में कार्यकर्ताओं का प्रबोधन करेंगे तथा कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें