मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

सुशांत के अकाउंट में 5 साल पहले थे 70 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट में 5 साल पहले 70 करोड़ रुपये जमा होने की जानकारी ग्रांट थार्टन कंपनी की ओर से किए गए फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट से मिली है। यह रिपोर्ट रविवार को मुंबई पुलिस ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)को सौपी है। रिपोर्ट के अनुसार सुशांत के अकाउंट से रिया चक्रवर्ती व उसके भाई शोविक पर 50 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट का फोरेंसिंक ऑडिट रिपोर्ट ग्रांट थार्टन कंपनी से करवाया था। इस रिपोर्ट के अनुसार 5 साल पहले सुशांत के बैंक अकाउंट में 70 करोड़ रुपये थे। इसके बाद सुशांत ने लक्झरी कार व महंगी बाईक खरीदा था। इसी प्रकार रहने के लिए सुशांत ने महंगा अपार्टमेंट हायर किया था। इसका किराया साढ़े चार लाख रुपये प्रतिमाह था। इसी प्रकार सुशांत ने एफडी व म्युचुअल फंड में भी अपने पैसे निवेश किए थे। सुशांत ने रिया व शोविक पर यूरोप टूर के दौरान विमान के टिकट, ठहरने के होटल के किराए, स्पा, शापिंग आदि पर 50 लाख रुपये खर्च किया था। इस रिपोर्ट के अनुसार सुशांत के बैंक अकाउंट से रिया के बैंक अकाउंट में किसी भी रकम का ट्रांसफर नहीं हुआ है। इस मामले में रविवार को सीबीआई रिया चक्रवर्ती व शोविक से पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें