झारखंड में वाहन चेकिंग के दौरान अबतक 2.20 करोड़ बरामद

रांची, झारखंड में चुनाव आयोग की ओर से आधार आदर्श आचार
संहिता लागू करने के बाद से उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई
की जा रही है। झारखंड पुलिस ने आचार संहिता लागू होने से अब तक राज्य के
अलग-अलग जिलों में चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान 2.20 करोड़ रुपये बरामद
किये हैं। आचार संहिता के दौरान किसी के पास 50 हजार से ज्यादा कैश मिलने
पर इसके स्रोत की जानकारी पूछी जायेगी। अगर 10 लाख से अधिक कैश होगा तो यह
आयकर विभाग की जांच के दायरे में आयेगा।
आईजी अभियान सह राज्य
पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने गुरुवार को बताया कि चुनाव आदर्श आचार
संहिता लागू है और 50 हजार सें अधिक रकम नगद ले जाने पर प्रतिबंध है।
राज्य के सभी जिलों के एसपी को लगातार सभी चेकपोस्ट पर चेकिंग करने का
निर्देश दिया गया है। इस दौरान अब तक 2.20 करोड़ बरामद किया गया है। इसके
अलावा शराब सहित मादक द्रव्य पदार्थ बरामद किए गए हैं।





