मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

आरपीएससी सदस्य जसवंत राठी का निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य जसवंत सिंह राठी का

रविवार को जयपुर में निधन हो गया। जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में

गुरुवार से उनका उपचार चल रहा था।

जसवंत सिंह राठी 14 अक्टूबर 2020

से आरपीएससी सदस्य रहे। उनके पिता का नाम राजेन्द्र सिंह राठी है। उनका

जन्म जयपुर में हुआ। वैशाली नगर जयपुर में उनका आवास है। दस मार्च 1964 को

जन्मे राठी की शिक्षा जयपुर में हुई। उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास

कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। वे फ्रीलॉन्स पत्रकार रहे। उनके तीन पुत्रियां

आंकाक्षा, अनुष्का और हर्षा हैं। उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है।

आरपीएससी सदस्य रहने के दौरान वे कार्यवाहक चेयरमैन भी रहे थे। उनको

चेयरमेन का दायित्व कार्यवाहक अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ का कार्यकाल पूरा

होने पर मिला था। पिछली कांग्रेस सरकार ने 2020 में जसवंत सिंह राठी के साथ

संगीता आर्य, मंजू शर्मा व बाबूलाल कटारा को सदस्य नियुक्त किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें